तीस सेकंड के छोटे अभ्यास तनाव कम करने में मददगार

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

तनाव और मानसिक थकान कम करने के लिए छोटे-छोटे अभ्यास जैसे मेडिटेशन और एक्सरसाइज भी लाभ पहुंचा सकती है। लंदन में हुए शोध के अनुसार छोटे अभ्यास तनाव कम करने, ध्यान केंद्रित करने और मन को शांत करने में मदद कर सकते हैं।
‌‌ वैज्ञानिकों कहना है कि धीमी और गहरी सांसें पैरासिंपैथेटिक नर्वस सिस्टम को सक्रिय करने में मदद करती हैं‌। केवल तीन धीमी गहरी सांसें भी तनाव के बीच शरीर और दिमाग को शांत करने में मदद करती हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार 30 सेकंड की हंसी, छोटे-छोटे एक्सरसाइज या 30 सेकंड का मेडिटेशन हमारे अंदर सकारात्मक विचारों को उत्पन्न करने में सहायक होता है।
लगातार लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल के सामने बैठे रहने से गर्दन, कंधे और पीठ पर तनाव बढ़ा सकता है। इससे निजात पाने लिए भी 20 सेकंड का व्यायाम या गहरी सांस लेने का अभ्यास करना लाभकारी हो सकता है।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *