इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति से भेंट कर किया स्वागत

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एवं आगरा के प्रशासनिक जज शेखर भी सराफ ने शनिवार 19 सितंबर को दीवानी न्यायालय परिसर पहुंच कर न्यायिक अधिकारियों से मुलाकात कर कार्यों की जानकारी ली।
इसके अलावा प्रशासनिक जज ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक और उचित प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया। न्यायमूर्ति श्री सराफ ने आगरा बार एसोसिएशन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
सिविल कोर्ट्स स्थिति ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश पाठक ने भी न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान अध्यक्ष द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय आगरा के अधिवक्ता साथियों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं, उनके त्वरित निस्तारण तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई।
ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि एसोसिएशन का सदैव यही प्रयास है कि न्याय प्रणाली सुदृढ़ हो और सभी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *