रेल दुर्घटना में मुआवजे की 90 प्रतिशत राशि रोकना गलत

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रेलवे दुर्घटना में मौत या घायल होने पर रेलवे दावा अधिकरण की ओर से मुआवजे की 90 प्रतिशत राशि बैंक में एफडी करने और केवल 10 प्रतिशत राशि जारी करने की व्यवस्था को गलत माना है। कोर्ट ने वयस्क दावेदार को पूरी मुआवजा राशि जारी करने का आदेश दिया है।
न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने वाराणसी के राम नरेश सिंह और अन्य की याचिका के साथ संलग्न सत्रह याचिकाओं पर यह आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि साक्षरता या आर्थिक आधार पर दावेदारों के बीच मुआवजे में अंतर करना समानता के अधिकार का उल्लंघन है। इस दौर में यह अनुचित है कि कोई गरीब या निरक्षर व्यक्ति अपनी राशि का प्रबंधन नहीं कर सकता।
Please click, watch & subscribe our YouTube Channel ‘Newsline Nation’:

हाईकोर्ट ने मुआवजे का 10 प्रतिशत जारी करने और बाकी एफडी में रखने को तर्कहीन करार दिया। कोर्ट ने कहा कि बालिग अपने पैसों के उपयोग का निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होता है। अधिकरण या राज्य शर्तें नहीं थोप सकता। इसी के साथ कोर्ट ने अधिकरण को मुआवजा राशि दावेदार के सत्यापित खाते में जारी करने का आदेश दिया। पहले से एफडी में रखी गई राशि भी तत्काल जारी करने के लिए कहा।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *