विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवा शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में देश की युवा शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। शनिवार 19 सितंबर को 20वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।
प्रधानमंत्री ने नवनियुक्त युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि सरकारी सेवा में उनकी नई जिम्मेदारी सिर्फ नौकरी तक सीमित नहीं है। उनके हर प्रशासनिक निर्णय से विकसित और आत्मनिर्भर भारत के प्रयासों को मजबूती मिलनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय युवाओं की प्रतिभा और कौशल ने दुनिया का भरोसा जीता है और वैश्विक स्तर पर भारतीय इनोवेटर्स, उद्यमियों और युवाओं से उम्मीदें बनी हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत की आर्थिक कूटनीति ने भी युवाओं के लिए नए अवसर पैदा किए हैं। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। गांवों और छोटे शहरों के युवा भी नई अर्थव्यवस्था में कंपनियां खड़ी कर रहे हैं और रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कौशल विकास पर सरकार की पहलों का जिक्र करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति, स्किल इंडिया मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और अप्रेंटिसशिप कार्यक्रमों को रेखांकित किया।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *