यौन अपराध मामलों में दिशा-निर्देश लागू हों : सुप्रीम कोर्ट

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश पारित कर यौन अपराधों के मामलों में न्यायिक संवेदना के संबंध में नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी की ओर से तैयार किए गए व्यापक दिशा निर्देशों को पूरे भारत में लागू करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने निर्देश दिया कि एकेडमी की रिपोर्ट को देश भर के सभी न्यायालयों, राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरणों, राज्य के विधि विभागों और अभियोजन निदेशालयों तक पहुंचाया जाए।
सुप्रीम कोर्ट ने अभियोजन निदेशालय को भी निर्देश दिया कि वह सुनिश्चित करे कि पुलिसकर्मियों को उन सुरक्षा उपायों के बारे में संवेदनशील बनाया जाए जिनका पालन यौन अपराध मामलों में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते समय और विवेचना पूरी होने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करते हुए किया जाए।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *