बिना अनुमति पेड़ काटने पर अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

ताज ट्रिपेजियम जोन में बिना अनुमति पेड़ काटने के मामले में अब संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा गत दिवस कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई बैठक के दौरान अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जोन में कहीं भी बिना अनुमति पेड़ नहीं काटा जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर बिना अनुमति पेड़ काटे जाने की कोई सूचना मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिला वन अधिकारी राजेश कुमार ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करते समय वन विभाग से पहले संपर्क कर लें। एनओसी के लिए भी समय से आवेदन किया जाए।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *