
ज्यादा रील्स और शॉर्ट वीडियो देखने की आदत से हो रहा है तनाव
अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार मोबाइल फोन पर लगातार रील्स और शॉर्ट फॉर्म वीडियो देखने की आदत सोचने समझने की क्षमता को प्रभावित करने के साथ-साथ लोगों में तनाव और चिंता बढ़ने की वजह भी बनता जा रहा है। अगर ऐसे लोगों से फोन हटा दिया जाए तो उन्हें घबराहट और क्रोध आने की संभावना भी बढ़ जाती है।
रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा देर तक रील्स और शॉर्ट वीडियो देखने वाले लोगों में अन्य चीजों पर ध्यान केंद्रित करने एवं अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाने जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके कारण बच्चों में एकाग्रता की कमी और व्यवहार में उग्रता के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। बचाव के लिए मोबाइल फोन का उपयोग सीमित करने की आवश्यकता है।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



