Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

उत्तर प्रदेश पुलिस में अब हर सप्ताह वीकेंड ट्रेनिंग टारगेट व्यवस्था लागू होने जा रही है। इसके तहत अब सभी पुलिसकर्मियों को प्रत्येक शनिवार और रविवार को कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनलाइन प्रशिक्षण पूरा करना होगा। प्रत्येक सोमवार को इस प्रशिक्षण की समीक्षा भी की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के महानिदेशक पुलिस राजीव कृष्ण ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की क्षमता बढ़ाना, नए कौशल सिखाना और प्रशिक्षण व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाना है। इसके लिए उनकी अध्यक्षता में कैपेसिटी बिल्डिंग यूनिट गठित की गई है जो कर्मयोगी पोर्टल पर पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण और प्रदर्शन की नियमित समीक्षा कर रही है।
महानिदेशक पुलिस ने बताया कि इस प्रशिक्षण योजना के तहत हर सप्ताह एक विषय आधारित ऑनलाइन पाठ्यक्रम को वीकेंड ट्रेनिंग टारगेट के रूप में चुना जाएगा। पहले सप्ताह के लिए करीब 48 मिनट का फायर सेफ्टी विषयक ऑनलाइन पाठ्यक्रम चुना गया है। इसमें पुलिसकर्मियों को आग लगने के कारण, सुरक्षा उपाय एवं अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra