
बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने कहा कि बुजुर्गों को मिलने वाले सम्मान और सुरक्षा से ही सभ्य समाज की पहचान होती है। वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण और कल्याण कानून के तहत बना ट्रिब्यूनल वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए बच्चों को घर से निकालने का आदेश दे सकता है।
Please click, watch and subscribe our YouTube Channel ‘Newsline Nation’ :
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 और अनुच्छेद 41 मिलकर एक ऐसी सामाजिक व्यवस्था की कल्पना करते हैं जो कमजोर लोगों की रक्षा करने और हर व्यक्ति को जीवन भर सम्मान के साथ जीने का मौका देती है।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



