
ऑनलाइन रहने की आदत पर नियंत्रण रखना जरूरी
हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार जो लोग जितना ज्यादा कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल फोन पर ऑनलाइन रहते हैं, उनमें उतना ही अधिक मानसिक तनाव, चिड़चिड़ापन, काम में मन नहीं लगना जैसी परेशानी होने की संभावना रहती है। ऐसे लोग कोई भी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पाते हैं।
डाक्टरों का कहना है कि हमेशा ऑनलाइन रहने की आदत को बदलने की जरूरत है, खासकर बच्चों को ऑनलाइन रहने की लत से बचाया जाना चाहिए। वरना मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।
ऑनलाइन रहने की आदत पर काबू पाने के लिए अपने को दूसरे जरूरी काम में व्यस्त रखा जा सकता है। समाचार पत्र और मैगजीन पढ़ना, परिवार के सदस्यों एवं बच्चों के साथ समय बिताना, सुबह-शाम घर से बाहर निकल कर टहलने जाना या फिर खाली समय में अपनी पसंद के अनुसार समाज सेवा करना, बच्चों को पढ़ाना जैसे कार्य करने से भी ऑनलाइन रहने की आदत पर काबू किया जा सकता है।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



