28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्योहार

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

बहन और भाइयों के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार इस वर्ष शुक्रवार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने लिए बहनों को भद्रा की बाधा का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
आगरा के राजामंडी क्षेत्र स्थित मंसा गली निवासी पंडित गिरधारी लाल चौरसिया ने बताया कि श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे शुरू होगी और 28 अगस्त की सुबह 9:40 बजे तक रहेगी।
श्री चौरसिया ने बताया कि 27 अगस्त को भद्रा शुरू होगी जो उसी रात्रि करीब 9:32 बजे समाप्त हो जाएगी। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। उस दिन चंद्र ग्रहण भी होगा, लेकिन भारत में दिखाई न देने के कारण इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का रक्षाबंधन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष शुक्रवार को पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन पर्व है। शुक्रवार का दिन सुख, सौहार्द एवं प्रेम से जुड़ा है। शुक्रवार और पूर्णिमा तिथि का संयोग बहन एवं भाइयों के लिए विशेष महत्व रखने वाला है। शुभ मुहूर्त में पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ पूजा पाठ करके रक्षा सूत्र बांधने से रिश्तों में मजबूती आएगी।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *