
17 और 24 अगस्त को सिकंदरा स्मारक में निशुल्क प्रवेश
सावन के तीसरे सोमवार यानि 17 अगस्त को कैलाश महादेव मंदिर पर लगने वाले मेले के अवसर पर अकबर का मकबरा, सिकंदरा में सभी के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा इस आशय की सूचना जारी कर दी गई है।
अधीक्षण पुरातत्वविद डॉक्टर स्मिता कुमार ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार को होने वाले मेले के लिए यह व्यवस्था की गई है। सोमवार को सिकंदरा स्मारक पर टिकट काउंटर बंद रहेंगे। चौथे सोमवार (24 अगस्त) को भी निशुल्क प्रवेश मिलेगा।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



