17 अक्टूबर से बंद होगा ईदगाह-खेरिया आरओबी

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

रेलवे द्वारा आगरा में ईदगाह-खेरिया रेल ओवरब्रिज (आरओबी) शनिवार 17 अक्टूबर की सुबह से यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा। पुल के जर्जर गर्डर बदलने और मरम्मत का काम पूरा होने में करीब तीन महीने का समय लगेगा। इससे खेरिया मोड, सराय ख्वाजा, अजीत नगर, अर्जुन नगर, दरगाह कमाल खां और धनौली सहित आसपास के क्षेत्र की तकरीबन 2 लाख की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ईदगाह-खेरिया आरओबी को 17 अक्टूबर से 3 महीने के लिए बंद किया जाएगा। नई दिल्ली-आगरा सेक्शन पर स्थित पुल के मुख्य हिस्से के नीचे लगे लोहे के गर्डर जर्जर हो चुके हैं। इनकी मरम्मत पर रेलवे 10 करोड़ रुपए खर्च करेगा।
उन्होंने बताया कि पुल में कुल 20 गर्डर हैं, जिनमें से रैल ट्रैक के ठीक ऊपर लगे 12 मुख्य गर्डर पूरी तरह बदले जायेंगे। फुल बंद होने के बाद वाहन चालकों को बारह खंबा फाटक से होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। इससे रुई की मंडी फाटक पर जाम की आशंका को देखते हुए आरपीएफ की तैनाती की जाएगी

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *