
चिकित्सकीय लापरवाही में डाॅक्टर की तत्काल गिरफ्तारी नहीं
उत्तर प्रदेश में चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में अब सीधे आरोपी डॉक्टर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए पहले जिला और प्रदेश स्तरीय मेडिकल बोर्ड जांच करेगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
इस संबंध में शासन की ओर से चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायतों के निस्तारण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है। इसे सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को भेजा गया है।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



