15 अगस्त तक दिल्ली के लिए बुक नहीं होंगे पार्सल

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा की दृष्टि से आगरा से दिल्ली जाने वाले पार्सल की बुकिंग 12 से 15 अगस्त तक बंद रहेगी। आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, राजा की मंडी और ईदगाह रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए किसी भी तरह के पार्सल बुक नहीं किए जाएंगे।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि इस दौरान पार्सल, गोदाम और प्लेटफार्म को पैकेज व पैकिंग सामग्री से मुक्त रखा जाएगा। केवल यात्री डिब्बे में निजी सामान ले जाने की अनुमति होगी।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *