12 अगस्त को आंखों को चकाचौंध कर देगा उल्कापात

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान के वैज्ञानिकों के अनुसार 12 और 13 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि को आसमान से प्रति घंटे 60 से लेकर 100 तक उल्का गिरते हुए दिखाई देंगे, जो अंधेरे आसमान में आतिशबाजी की तरह स्पष्ट रोशनी की खूबसूरत और लंबी लकीरों के रूप में नज़र आएगा।
वैज्ञानिकों के अनुसार अंतरिक्ष में घटने वाली ये अनोखी घटना इंसानी आंखों को चकाचौंध कर देगी। सबसे खास बात यह भी है कि इस रात दुनिया का सबसे प्रसिद्ध और भव्य पर्सीड उल्कापात अपने चरम पर होगा।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *