
12 अक्टूबर को लगेगी डाक प्रदर्शनी
डाक विभाग आगरा द्वारा शुक्रवार नौ अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम ‘एक डाक नेटवर्क, अनंत संभावनाएं’ रखी गई है। आयोजन का उद्देश्य डाक सेवाओं को जन-जन तक पहुंचना है।
प्रवर अधीक्षक डाक आगरा मंडल अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के अवसर पर प्रधान डाकघर में आयोजनों की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि डाक सप्ताह के दौरान प्रत्येक दिन अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम होंगे। डाक टिकट संग्रह के साथ आनंद दिवस 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा और डाक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मंडल के सभी प्रमुख डाकघरों में सप्ताह भर विशेष गतिविधियों का आयोजन होगा।/
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



