स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार और भव्य बनाएगा गाबा

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

जनपद न्यायालय आगरा परिसर स्थित ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन इस वर्ष 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार और भव्य बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रहा है।
एसोसिएशन के प्रवक्ता आकाश चौहान, एडवोकेट ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के साथ-साथ सदस्य अधिवक्ता और उनके परिवार के सदस्यों एवं बच्चों के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत एवं भाषण, काव्य पाठ, नृत्य, मैजिक शो, गेम होस्टिंग आदि का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
श्री चौहान ने ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन (गाबा) के सभी सदस्य अधिवक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे 15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में प्रस्तुतकर्ता के रूप में शामिल होने के लिए अपने और अपने परिवार के सदस्यों एवं कलाकार बच्चों के नाम एसोसिएशन के अध्यक्ष अथवा सचिव को यथाशीघ्र उपलब्ध करा सकते हैं।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *