
स्टॉक की जांच से चीनी की जमाखोरी पर लगेगी रोक
त्योहार से पहले चीनी की कीमतों में हुई रिकॉर्ड वृद्धि को देखते हुए अब चीनी गोदामों पर छापेमारी शुरू हो गई है। चीनी कारोबारियों को नोटिस जारी कर स्टॉक रजिस्टर से गोदाम में मिलान किया जाएगा।
आगरा के जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि 40 से अधिक चीनी कारोबारियों के स्टॉक का मिलान होगा। इसके लिए टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चीनी के भंडारण की सीमा तय कर दी गई है। अब 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी का भंडारण नहीं होगा।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



