विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हुआ 55 प्रतिशत मतदान

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक खंड की 11 सीटों के लिए शुक्रवार 23 अक्टूबर को 55.24 प्रतिशत वोट पड़े। लोकतंत्र की इस परीक्षा में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट के मतदाता अपने मत का प्रयोग करने में सबसे आगे रहे। इस सीट पर 79.01 प्रतिशत मतदान हुआ।
वहीं 39.81 प्रतिशत वोटिंग के साथ मेरठ खंड स्नातक सीट पर सबसे कम मतदान हुआ। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। विधान परिषद की इन सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। खंड स्नातक सीटों के मुकाबले खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर मतदान प्रतिशत अधिक रहा‌ चुनाव में 152 प्रत्याशी मैदान में उतरे।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *