वंदे भारत ट्रेन ने अहमदाबाद पहुंचाया जीवित मानव हृदय

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

भारतीय रेलवे ने पहली बार एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए गुजरात राज्य के सूरत से 250 किलोमीटर दूर अहमदाबाद के लिए वंदे भारत ट्रेन से जीवित मानव हृदय पहुंचाया। इसके बाद हॉस्पिटल द्वारा उस हृदय का प्रत्यारोपण कर एक मरीज को जीवन दान दिया गया।
रेलवे के सूत्रों के अनुसार जीवित मानव हृदय को गुजरात राज्य के सूरत शहर से मुंबई सेंट्रल-गांधी नगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा गुजरात के ही अहमदाबाद रेलवे स्टेशन लाया गया।
ट्रेन के अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंचते ही इसे यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर तक ले जाया गया। जीवित मानव हृदय को बिना किसी व्यवधान के इंस्टीट्यूट तक पहुंचाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और गुजरात पुलिस द्वारा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *