राष्ट्रमंडल खेल : भारतीय खिलाड़ियों ने एक दिन में जीते आठ स्वर्ण पदक

ग्लास्गो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार एक अगस्त को भारत के सात बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया। इनमें पांच देश की बेटियां हैं। वहीं एक पैरा शॉटपुट खिलाड़ी ने भी स्वर्ण पदक जीत कर भारत का दिन स्वर्णिम बना दिया। इसके अलावा पांच भारतीय खिलाड़ियों ने रजत पदक और तीन भारतीय खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते। इस तरह राष्ट्रमंडल खेलों में एक ही दिन भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 16 पदक भारत की झोली में डाले।
राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजी स्पर्धा में जिन पांच भारत की बेटियों ने स्वर्ण पदक जीते, वे हैं 54 किलोग्राम वर्ग में प्रीति पवार, 57 किलोग्राम वर्ग में विश्व चैंपियन जैस्मिन लंबोरिया, 51 किलोग्राम वर्ग में साक्षी चौधरी, 70 किलोग्राम वर्ग में अरुंधति चौधरी और 60 किलोग्राम वर्ग में प्रिया घंघास।
इसके अलावा मुक्केबाजी में दो अन्य भारतीय खिलाड़ियों में 60 किलोग्राम वर्ग में सचिन सिवाच और 80 किलोग्राम वर्ग में अंकुश पंघाल ने स्वर्ण पदक जीते। पैरा शॉटपुट में पहली बार सेना के जवान रहे सोमन राणा ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया।
राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी हैं बॉक्सिंग में जदुमणि, लवलीना बोगोहेन, नरेंद्र बेरवाल, ट्रिपल जंप में प्रवीण और शॉटपुट में शुभम जुआल। कांस्य पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी हैं बॉक्सिंग में उन्नति शर्मा, ट्रिपल जंप में सेल्वा प्रभु एवं पांच हजार मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *