रक्षाबंधन पर परिवहन निगम ने छह दिन के लिए की विशेष व्यवस्थाएं

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) ने छ दिन के लिए रोस्टर प्लान तैयार किया है। जिसके तहत यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के लिए हर पांच मिनट में और जयपुर के लिए हर 15 मिनट में बस उपलब्ध रहेंगी। एक सौ किलोमीटर की दूरी वाले शहरों के लिए भी बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।
क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि विभाग के पास 783 बस हैं। इनमें से 752 बसों पर संचालन करते हैं, बाकी की बसों को रिजर्व में रखा जाता है। रक्षाबंधन के लिए 26 से 31 अगस्त तक फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़ समेट अन्य शहरों के लिए 400 से अधिक फेरे बढ़ा दिये गए हैं।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि छह दिनों तक दिल्ली के लिए 150 एवं जयपुर के लिए 50 कर दिए गए हैं। दिल्ली के लिए आईएसबीटी से हर 5 मिनट में और ईदगाह बस अड्डे से जयपुर के लिए हर 15 मिनट में बसों का संचालन होगा।
श्री अग्रवाल ने बताया कि छ दिन में 1800 किलोमीटर बस चलाने पर चालक-परिचालक को 1200 रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इसके अलावा कार्यशाला के कर्मचारियों को 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। रक्षाबंधन पर्व पर चालक-परिचालक और कर्मचारियों के छह दिन के लिए अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने की घोषणा की गई है। इस संबंध में शासनादेश प्राप्त होते ही इस सुविधा को लागू कर दिया जाएगा।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *