यूपी रोडवेज की बसों में अब वरिष्ठ महिलाओं को निशुल्क यात्रा

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने जा रही है। प्रदेश सरकार ने इस व्यवस्था के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में निगम को भुगतान के मद में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि यह सुविधा मिलने से प्रदेश की लाखों वरिष्ठ महिलाओं को धार्मिक, सामाजिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए निगम की बसों में आर्थिक राहत मिलेगी।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *