
मत्स्य संपदा योजना के लिए करें आवेदन
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सोमवार 24 अगस्त 2026 तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आगरा की सहायक निदेशक मत्स्य प्रीति मौर्या ने बताया कि इस योजना के तहत खारे जल में तालाब निर्माण, मत्स्य अंगुलिका संचय और पारंपरिक मछुआरा परिवारों के लिए पोषण सहायता योजना भी शामिल है।
इसके अलावा आगरा की एत्मादपुर तहसील क्षेत्र में मत्स्य पालन के लिए चिह्नित 19 तालाबों के आवंटन और नीलामी के लिए 10 सितंबर 2026 को एक शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें भाग लेने के इच्छुक अपने आवेदन 9 सितंबर दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में जमा करा सकते हैं। बोलीदाता को एक हजार रुपए जमानत राशि जमा करनी होगी।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



