भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को मिली मंजूरी

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

भारत में डेंगू को कंट्रोल करने वाली पहली वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया द्वारा जापान की कंपनी ताकेदा बायोफार्मा को इंडिया की क्यूडेंगा (टीएके-003) वैक्सीन बाजार में लाने की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। वैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से प्री क्वालिफिकेशन भी प्राप्त हो चुका है।
यह वैक्सीन चारों तरह के डेंगू वायरस से बचाव के लिए विकसित की गई है। यह वैक्सीन चार वर्ष से 60 वर्ष तक आयु सीमा वाले लोगों को लगाई जा सकेगी। वैक्सीन की 0.5 मिलीलीटर की दो डोज तीन महीने के अंतराल में त्वचा के नीचे इंजेक्शन के जरिए दी जाएगी।

Source: न्यूज़लाइन फीचर्स एंड प्रेस एजेंसी

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *