बार-बार बदल रहा मौसम लोगों को कर रहा है बीमार

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

बार-बार बदल रहे मौसम के कारण लोगों में तेज बुखार, खांसी, गले में सूजन व दर्द और मुंह का स्वाद खराब होने जैसी शिकायतें आ रही हैं। पूरा इलाज न करा कर बीच में दवाई छोड़ने से भी बीमारी कई दिन तक परेशान कर रही है। इससे मरीजों में कमजोरी के साथ ही चिड़चिड़ापन भी देखने को मिल रहा है।
‌आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉक्टर आशीष गौतम ने बताया कि इन दिनों मेडिसिन विभाग की ओपीडी में रोजाना 650 से अधिक मरीज आ रहे हैं। गर्मी और उमस में ठंडी सामग्री खाने-पीने और पारा कम होने से यह परेशानी बन रही है। तेज बुखार के साथ प्लेटलेट्स भी कम हो रही हैं। जिन मरीजों ने बीच में ही दवाएं लेना बंद कर दिया है, उनमें बीमारी दोबारा बढ़ गई है।
कमला नगर, आगरा निवासी डॉक्टर युवराज सिंह ने बताया कि वायरल फीवर होने पर मरीजों को हाई प्रोटीन वाला भोजन जैसे दाल, सोयाबीन, शुद्ध पनीर और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। सुबह-शाम गुनगुने पानी में सादा नमक डालकर गरारे करना, फीवर होने पर घर के अन्य सदस्यों से सीमित दूरी पर बनाना और पूरी तरह आराम करना जरूरी है।‌ इसके अलावा रोजाना 3 से 5 लीटर पानी पीने के साथ ही फल और सब्जियों का सेवन करें और शरीर में दर्द, थकान व हल्का बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह से पेरासिटामोल दवा का सेवन करें।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *