बलूनी स्कूल में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के निर्देशन में मंगलवार 25 अगस्त को खासपुर दयालबाग स्थित बलूनी पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों, निःशुल्क विधिक सहायता, बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार, महिला एवं बाल संरक्षण संबंधी कानूनों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न विधिक सहायता एवं कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार-1 द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की विधिक समस्या होने पर दीवानी न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त की जा सकती है।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की और से उपस्थित डॉक्टर द्वारा बच्चों को धूम्रपान, मानसिक स्वास्थ्य और टेली मानस के प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
विधिक जागरूकता शिविर में अधिवक्ता अरुण दीक्षित, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर सौम्यथ, डॉक्टर पूजा कुलश्रेष्ठ एवं डॉक्टर ममता, विद्यालय के निदेशक विनीत बलूनी, प्रधानाचार्या श्रीमती अमृता यादव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा का आभार व्यक्त किया गया।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *