
बच्चों को स्क्रीन टाइम से निकालें शिक्षक : पीएम मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षकों से बच्चों को स्क्रीन टाइम की लत छुड़ाने और नशे से बचाने के साथ उनके व्यवहार में आ रहे बदलावों पर नजर रखने की अपील की है।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित शिक्षकों से प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चों को स्क्रीन से बाहर निकालने का सबसे प्रभावी तरीका उन्हें खेल के मैदान से जोड़ना हो सकता है। खेल से जुड़ने पर बच्चे धीरे-धीरे वीडियो गेम और मोबाइल की दुनिया से बाहर निकाल सकते हैं।
प्रधानमंत्री आवास पर शनिवार 05 सितंबर को संवाद में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शिक्षकों की भूमिका सिर्फ बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन तक सीमित नहीं होनी चाहिए। अगर किसी बच्चे के व्यवहार में अचानक बदलाव नजर आए तो उसे गंभीरता से लेना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बड़े शहरों और विश्विद्यालयों में बच्चों के नशे की चपेट में आने की पहचान मुश्किल हो सकती है, इसीलिए शिक्षकों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी बच्चों में अच्छे संस्कार देकर उन्हें बुराईयों से बचाने के लिए प्रेरित करने की भी होनी चाहिए।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



