
बगैर बदले लीजिए ओ और बी पॉजिटिव रक्त
आगरा के कमला नगर स्थित लोकहितम चेरिटेबल ब्लड सेंटर में जरूरतमंद मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए पर्याप्त मात्रा में ओ पॉजिटिव एवं बी पॉजिटिव रक्त उपलब्ध है। रक्त की उपलब्धता रहने तक इसे बिना एक्सचेंज के ही जरूरतमंदों को दिया जाएगा।
लोकहितम चेरिटेबल ब्लड सेंटर के महासचिव अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि दोनों रक्त समूह का स्टॉक पर्याप्त है। जरूरतमंद मरीज या उनके परिजन रक्त प्राप्त करने के लिए सेंटर (फोन नंबर : 0562-4032111/2883111) पर संपर्क कर सकते हैं।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



