
प्लास्टिक के उपयोग से प्रभावित हो रहा है हार्मोन चक्र
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग में हुए शोध के अनुसार प्लास्टिक की बोतल, लंच बॉक्स, कंटेनर आदि सामान के लगातार उपयोग से प्लास्टिक में मौजूद विस्फेनॉल रसायन शरीर में पहुंच कर हार्मोन चक्र को प्रभावित कर रहा है।
एसएन की स्त्री रोग विभाग की डॉक्टर रुचिका गर्ग ने बताया कि प्लास्टिक के उपयोग की वजह से कैंसर और महिलाओं में बांझपन जैसी परेशानी हो रही हैं। बचने के लिए प्लास्टिक की बजाय मिट्टी, धातु और कांच के बर्तनों को उपयोग में लाना चाहिए। प्लास्टिक की बोतल और थैली में गर्म पानी, दूध, चाय या कॉफी भी नहीं लेकर आना चाहिए।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



