Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

आगरा स्थित पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त कार्यालय में एक दिन में किसी थाने की तीन से अधिक शिकायत आई तो थाना प्रभारी को उपस्थित हो कर जवाब देना पड़ रहा है। आने वाली शिकायतों का पाक्षिक रिकॉर्ड रख कर थानों की रेंकिंग की जा रही है।
पुलिस आयुक्त कार्यालय पर शिकायतकर्ताओं की भीड़ अधिक होने पर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने तीनों जोन के पुलिस उपायुक्त से बात की थी। इसके बाद जिले के सभी थानों की मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई। इसके तहत किसी भी थाने से तीन से अधिक मामले आने पर पुलिस उपायुक्त कार्यालय से वायरलेस पर निर्देश जारी कर दिए जाते हैं और संबंधित थाना प्रभारी को स्पष्टीकरण भी देना पड़ता है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिमी आदित्य कुमार ने बताया कि जोन के हर थाने की 15 दिन की रिपोर्ट तैयार होती है। शिकायतों की संख्या कम या अधिक होने के आधार पर रैंकिंग देखी जाती है और कार्य के अनुसार कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि शिकायतों की जोन वार समीक्षा से पुलिसिंग पर प्रभावी असर पड़ा है। इससे आने वाली शिकायतों की संख्या में कमी आई है।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra