पीएम सेतु योजना में बल्केश्वर आईटीआई को बनाएंगे हब

प्रधानमंत्री सेतु योजना के तहत आगरा जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को केंद्र और सहायक संस्थान के प्रतिरूप पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए बल्केश्वर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मुख्य केंद्र बनेगा।
संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण एवं रोजगार संजय सागर ने बताया कि देहात क्षेत्र के अन्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को इससे जोड़कर सहायक संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। बल्केश्वर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। यहां आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार होंगे। संस्थानों में नई तकनीक, आधुनिक कार्यशालाएं, महिला छात्रावास और अंकीय माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था होगी।
संयुक्त निदेशक ने बताया कि मुख्य केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रशिक्षण देने की क्षमता होगी। जिले के मुख्य केंद्र से जुड़े चार सहायक आईटीआई के माध्यम से भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना में युवाओं को शिक्षुता और रोजगार से जोड़ने पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार की बेहतर अवसर दिलाना है।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *