पीईटी के लिए रोडवेज चलाएगा 165 बसें

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

यूपीएसएसएससी की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्ह्रता परीक्षा (पीईटी ) 2026 के लिए दूसरे जिलों में जाने वाले अभ्यर्थियों को बसों के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। रोडवेज इसके 165 बसों का संचालन करेगा। ये बसें 25 व 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को परीक्षा के दौरान संचालित होगी। परीक्षा शुरू होने से 3 घंटे पहले और समाप्ति के तुरंत बाद भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त फेरे भी लगाए जाएंगे।
‌ रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचने और लौटने में परेशानी न हो, इसके लिए डिपोवार बसों की व्यवस्था की गई है। सभी रोडवेज बसों को ऑन रोड रखने और अनुबंधित बसों के लिए अतिरिक्त चालक उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर दूसरे मार्गो पर भी बस भेजी जा सकेंगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि आईएसबीटी, आगरा फोर्ट, बिजलीघर, सेटेलाइट और बाहर बस स्टेशनों पर पूछताछ, पेयजल और खानपान की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। हेल्प डेस्क 24 अक्टूबर की दोपहर से 2 नवंबर की सुबह तक संचालित होगी। कर्मचारियों के सामान्य अवकाश निरस्त रहेंगे और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन से समन्वय किया जाएगा।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *