Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सभी पुलिस आयुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और थाना प्रभारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि पासपोर्ट के पुलिस सत्यापन में आवेदक के खिलाफ दर्ज केस की जानकारी छिपाने या गलत रिपोर्ट भेजने वाले जिम्मेदार पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर रिपोर्ट भेजते समय आवेदक के खिलाफ दर्ज सभी केसों और उनकी मौजूदा स्थिति बतानी होगी। ऐसा नहीं करने वाले संबंधित पुलिसकर्मी जिम्मेदार होंगे।
मुकदमों की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा अपनी मर्जी से गवाहों के बयान केस डायरी में लिखने के संबंध में भी पुलिस महानिदेशक ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अब केस डायरी में गवाह के बयानों को उसी की भाषा में जस का तस लिखना होगा। अभियुक्त के खिलाफ आरोप गढ़ने या उसे दोषी ठहराए जाने की दिशा में ले जाने वाले सवाल भी नहीं पूछे जा सकेंगे। नियमों की अनदेखा करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra