
पांच चुनावी राज्यों में ट्रांसफर और नियुक्तियां पूरी करने के निर्देश
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकारियों के ट्रांसफर और नियुक्तियां 30 नवंबर तक पूरी करने का निर्देश दिया है।आयोग ने पहली बार पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं।
आयोग ने स्पष्ट कहा है कि जिन पदों पर संबंधित कैडर के अधिकारियों की नियुक्ति होनी है, वहां उसी कैडर के अधिकारी तैनात करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में आयोग ने 27 अक्टूबर को पांचों राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजा है।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



