नो पार्किंग जोन में बस रोकने पर होगी कार्रवाई

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

आगरा शहर के चार प्रमुख स्थानों पर रोडवेज बसों के रुकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। भगवान टॉकीज, अबूउलाह दरगाह, वाटर वर्क्स और रामबाग को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। अब नो पार्किंग जोन में बस रोकने पर चालक और परिचालक के खिलाफ करवाई की जाएगी।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और नो पार्किंग जोन में बसों के खड़े होने से होने वाली परेशानी को देखते हुए यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। सभी चालकों और परिचालकों को स्पष्ट निर्देश दिये गए हैं कि प्रतिबंधित स्थानों पर बसों को न तो खड़ा किया जाए और न ही सवारियों को उतारा और चढ़ाया जाए।
प्रबंधक ने बताया कि निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित चालक और परिचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे। आमजन से भी अपील की गई है कि वे प्रतिबंधित स्थानों पर बसों का इंतजार नहीं करें बल्कि निर्धारित बस स्टैंड से ही यात्रा करें।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *