दिव्या मित्तल ने बनाई जननीति भारत पार्टी

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

भारतीय प्रशासनिक सेवा की पूर्व अधिकारी और मिर्जापुर की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बृहस्पतिवार 15 अक्टूबर को अपनी राजनीतिक पार्टी ‘जननीति भारत पार्टी’ का गठन कर सक्रिय राजनीति में कदम रख दिया है। वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में वह भी अपनी राजनीतिक पार्टी के माध्यम से अपने जनसेवा के सपनों को साकार करेंगी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इसका ऐलान किया। उनके मिर्जापुर सदर सीट से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र देने के बाद उन्होंने जनता की भागीदारी, आवश्यकता के आधार पर निर्णय और जवाबदेही को अपनी राजनीतिक सोच का आधार बनाया है।
दिव्या मित्तल ने कहा कि समस्या राजनीतिक दलों की कमी नहीं, बल्कि लोगों की सुनवाई नहीं होने की है। उन्होंने ऐसी राजनीतिक व्यवस्था बनाने की बात कही है, जिसमें जनता केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि सरकार के फैसलों में भी भागीदार बने। उन्होंने कहा कि जननीति भारत पार्टी में जनता की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी और सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करेगी।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *