टैक्स के दायरे में आएगी नगर निगम सीमा की हर संपत्ति

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

आगरा नगर निगम की आय बढ़ाने और सभी संपत्तियों को टैक्स के दायरे में लाने के लिए नगर आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि टैक्स के निर्धारण से छूटी हुई हर संपत्ति को टैक्स के दायरे में लाया जा रहा है। शहर में बड़ी संख्या में ऐसी संपत्तियों हैं, जिनका अभी तक कर निर्धारण नहीं हुआ है। करीब ढाई लाख संपत्तियां टैक्स के दायरे से बाहर है। इस कारण नगर निगम को अपेक्षित राजस्व प्राप्त नहीं हो पा रहा है। ऐसी संपत्तियों की जांच कराई जाएगी, जो व्यवसाय के रूप में उपयोग की जा रही हैं। ऐसे मामलों में श्रेणी संशोधित कर नियमानुसार टैक्स का निर्धारण किया जाएगा।
नगर आयुक्त ने बताया कि यदि बाद में कोई संपत्ति छूटी हुई पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। इस संबंध में सभी बिंदुओं को शामिल करते हुए विस्तृत कार्ययोजना राजस्व अधिकारियों से एक सप्ताह के अंदर मांगी गई है। टैक्स बढ़ाने पर नगर निगम द्वारा सड़क, नाला, सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं के विकास कार्यों को और अधिक गति देने का प्रयास किया जाएगा।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *