
झड़ते बाल और त्वचा में बदलाव हार्मोन हार्मोनल संतुलन का संकेत
बदलते मौसम के साथ महिलाओं में बाल झड़ने और त्वचा से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं। इन्हें साधारण मानकर लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है। यह केवल बाहरी समस्या नहीं है, बल्कि शरीर के अंदर गंभीर हार्मोनल असंतुलन का शुरुआती संकेत हो सकता है।
कमला नगर के एफ ब्लॉक निवासी एवं एसएन मेडिकल कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉक्टर सरोज सिंह ने बताया कि महिलाओं में अत्यधिक बालों का झड़ना या तेजी से पतला होना और चेहरे पर अनचाहे बाल आना शरीर में पुरुष हार्मोन बढ़ने का संकेत हो सकते हैं। मेडिकल की भाषा में इसे पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम कहा जाता है।
डॉक्टर सिंह ने बताया कि त्वचा की लेयर्स का अचानक गहरा और काला पड़ना शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस को बताता है। बालों और त्वचा में होने वाले बदलाव को कॉस्मेटिक समस्या नहीं समझना चाहिए, बल्कि विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क करके जांच एवं इलाज कराना चाहिए। इसके अलावा पौष्टिक भोजन, नियमित व्यायाम, जंक फूड और मीठे से परहेज करना भी लिए जरूरी है। इससे शरीर में इंसुलिन और हार्मोन का संतुलन बना रहता है।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



