जिला अस्पताल में घुटने और कूल्हे का प्रत्यारोपण शुरू

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

आगरा के जिला अस्पताल में भी अब घुटने और कूल्हे के प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू हो गई है। पहला घुटना प्रत्यारोपण शाहगंज की एक महिला का किया गया है। अभी तक मरीजों को एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर करना पड़ता था।
‌ जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर सुनीता राठौर ने बताया कि जिला अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बन गया है। विशेषज्ञ सर्जन की भी नियुक्ति हो गई है। घुटने और कूल्हे के प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू हो गई है। इसमें आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए निशुल्क सेवा है। अन्य मरीजों का सरकारी दर पर ऑपरेशन होगा।
‌‌ आर्थो सर्जन डॉक्टर विशाल सिंह आनंद ने बताया कि खेरिया मोड़ शाहगंज निवासी एक 58 वर्षीय महिला का घुटना गठिया के कारण खराब हो गया था। तेज दर्द के साथ ही चलने में भी परेशानी होती थी। ऑपरेशन कर घुटना बदल दिया गया है। इसमें एनेस्थीसियन डॉक्टर योगेश शर्मा की भी भूमिका रही। घुटने की परेशानी से जूझने वाले मरीज ओपीडी में दिखा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर प्रत्यारोपण किया जाएगा।ट

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *