
जन औषधि केंद्र की दवाएं दस प्रतिशत मंहगी
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों पर दवाओं की कीमत में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। फार्मा कंपनियों के अनुसार, कच्चे माल की लागत में वृद्धि और निर्माण खर्च करने के कारण कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ी है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सभी सरकारी अस्पतालों में संचालित जन औषधि केंद्र पर करीब 400 से अधिक तरह की दवाएं हैं। इनमें ब्लड प्रेशर, शुगर, बुखार, दर्द निवारक, एंटीबायोटिक और विटामिन की रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली दो सौ से अधिक दवाएं मंहगी हो सकती हैं। जो दवा पहले 50 रुपए में मिलती थी, अब 55 रुपए में मिलेगी।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



