
जनवरी में शुरू होगा कूड़े से बिजली बनाने का ट्रायल
आगरा में कुबेरपुर लैंड फिल साइट पर उत्तर प्रदेश के पहले वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में जनवरी से कूड़े से बिजली बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसका ट्रायल तीन महीने तक चलेगा। कुबेरपुर में बनाए जाने प्लांट में प्रशासनिक भवन के बाद मशीनरी लगाने का काम जारी है, जो दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।
नगर निगम के पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि करीब 300 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जा रहे वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में 25 मेगावाट बिजली बनाई जाएगी। इसके लिए जनवरी से ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। कुबेरपुर लैंड फिल साइट पर कूडे़े के पहाड़ हटाने के बाद वहां कचरे से बिजली बनाने का प्लान लगाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद प्लांट का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। साइट पर पर बॉयलर लगाने के साथ ही तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मशीन लगाने के काम में जुटी है। नए साल में अप्रैल तक प्लांट का लोकार्पण किया जाना है।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



