Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत आगरा इकाई द्वारा शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को नगर निगम के हरीपर्वत वार्ड के अंतर्गत बल्केश्वर स्थित शनि देव मंदिर पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ग्राहक पंचायत के ब्रज प्रांत अध्यक्ष विष्णु कुमार अग्रवाल और जिला अध्यक्ष एवं पार्षद मुरारी लाल गोयल ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान हमारे पर्यावरण को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए बरसात के मौसम में सभी को सार्वजनिक पार्कों, खाली मैदानों, सड़क के किनारे और घरों में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांतीय कोषाध्यक्ष अशोक बाबू गुप्ता, जिला सचिव हरिओम गोयल, जिला कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, विश्व नाथ, कुंज बिहारी यादव, योगेश गौतम, श्रीमती कुमकुम उपाध्याय, श्रीमती कुसुम लता ठाकुर, सतेंद्र पाठक आदि पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra