गलत चालान कटने पर ऑनलाइन दे सकेंगे चुनौती

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

वाहन मालिकों को अगर वाहन के काटे गए चालान को लेकर शिकायत है तो वे 45 दिन में ऑनलाइन उसे चुनौती दे सकेंगे। नेक्स्ट जेन ई-चालान एप में यह फीचर जोड़ा गया है। जिसे बुधवार 23 सितंबर 2026 की रात से लागू कर दिया गया है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार चालान होने के 45 दिन में घर बैठे नेक्स्ट जेन ई-चालान एप में जोड़े गए ने फीचर के माध्यम से वाहन चालक और वाहन स्वामी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत का निस्तारण 30 दिन में कर दिया जाएगा।
अभी तक चालान को चुनौती देने के लिए वाहन मालिकों को विभाग के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब गलत तरीके से काटे गए चालान को चुनौती दी जा सकती है। अगर चालान होने पर वाहन मालिकों को कोई आपत्ति नहीं है तो उन्हें 75 दिन में चालान की रकम का भुगतान करना होगा।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *