क्रूरता की धारा लिव-इन पार्टनर पर भी होगी लागू : सुप्रीम कोर्ट

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में कहा है कि पति और उसके रिश्तेदारों द्वारा पत्नी के प्रति क्रूरता से जुड़ी भारतीय दंड संहिता की धारा 498-ए लिव-इन में रहने वाले पार्टनर पर भी लागू होगी।
जस्टिस संजय कपूर और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि लिव-इन में रहने वाले पुरुष पर महिला के साथ क्रूरता का मुकदमा चलाया जा सकता है, अगर रिश्ता शादी जैसा हो।
हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय दंड संहिता की धारा 498-ए की जगह अब भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 85 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाता है।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *