कैंसर की दवाओं के दाम 93 प्रतिशत तक घटे

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जिस दवा के एक इंजेक्शन की कीमत पहले 80 हजार से अधिक थी, उसकी कीमत अब करीब 7,150 रुपए रह जाएगी। इसी तरह स्तन कैंसर के इलाज में इस्तेमाल वाली दवा के कैप्सूल के पैकेट का रेट भी 40,421 रुपए से घट कर 2,720 हो गया है।
राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने कैंसर की 540 दवाओं के अलग-अलग पैक की संशोधित अधिकतम खुदरा कीमतें जारी की हैं। नई कीमतें 9 नवंबर 2026 से लागू होंगी।
कंपनियों से मिले आंकड़ों पर आधारित सूची में कई ऐसी दवाएं शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल अलग-अलग तरह के कैंसर के इलाज में किया जाता है। कुछ दवाओं की कीमत में 80 से 90 प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गई है।हालांकि, हर दवा की कीमत में इतनी बड़ी कटौती नहीं हुई है। कुछ दवाओं की कीमत पहले जैसी ही है।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *