कंपनियों के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा बढ़ी

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

आयकर विभाग ने कंपनियों के लिए कर निर्धारण वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने और टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि तीन सप्ताह के लिए बढ़ा दी है।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कहा कि कंपनियों के लिए आकलन वर्ष 2026-27 का आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर से बढ़कर 21 नवंबर कर दी गई है। साथ ही, कर ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तारीख भी 30 सितंबर से बढ़ाकर 21 अक्टूबर कर दी गई है।
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स लगातार और रिपोर्ट और आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को देखते हुए आयकर विभाग ने समय सीमा बढ़ाने का फैसला लिया।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *