ईरान से व्यापार बढ़ाने का इच्छुक है भारत : पीएम मोदी

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से भारत और ईरान के बीच व्यापार का दायरा बढ़ाने तथा उसमें विविधता लाने की इच्छा जताई है। प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी विवाद को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से सुलझाने का भी आह्वान किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ईरान के साथ अपने द्विपक्षीय व्यापार को और मजबूत करना चाहता है। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों की चेतावनी दी है। दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
विभिन्न न्यायालयों के महत्वपूर्ण आदेश और अन्य उपयोगी समाचारों के लिए कृपया नीचे दिए गए हमारे यूट्यूब चैनल के लिंक पर क्लिक कीजिए:

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन (एससीओ) से इतर पेजेशकियन के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान ही मानवता की साझा प्राथमिकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि पेजेशकियन से मुलाकात में ईरान के साथ दोस्ती और संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। भारत ने क्षेत्र में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के प्रयासों को समर्थन जारी रखने की बात कही।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *