
आगरा में 13.90 लाख बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल
आगरा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृमि दिवस पर 13.90 लाख बच्चों, किशोरों और युवाओं को पेट से कीड़े निकालने के लिए एल्बेंडाजोल दवा खिलाई गई। बाकी 7.70 लाख बच्चों को शुक्रवार 14 अगस्त को दवा खिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में एक से 19 साल तक के 20.60 लाख बच्चे, किशोर एवं युवा हैं। कृमि दिवस पर आठ हजार स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई गई। दवा खाने से पेट की कीड़े बाहर निकल आते हैं, जिससे कुपोषण और खून की कमी की परेशानी दूर होती है।
नोडल अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि छूटे हुए बच्चों, किशोरों और युवाओं को शुक्रवार 14 अगस्त को दवा खिलाई जाएगी। पेट के कीड़ों को बाहर निकालने के लिए इस दवा का सेवन किया जाता है। इसलिए ऐसे सभी बच्चे, जो दवा खाने से रह गए हैं, 14 अगस्त को आवश्यक रूप से दवा का सेवन करें। यह दवा सरकार की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



